रायपुर ब्रेकिंग : राज्य शासन ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया

Advertisement
Advertisement

रायपुर, ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

केवल शिष्टाचार के लिए दिया गया दर्जा
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि डॉ. सलीम राज को केबिनेट मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है

डॉ. सलीम राज ने जताया आभार
कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा—
“मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। आप सभी के समर्थन और विश्वास के लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूंगा। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”

इस निर्णय से छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करने में सहूलियत मिलेगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *