रायगढ़ में बढ़ी ठंड, रात का पारा 12 डिग्री पर पहुंचा; दिन में भी हल्की हवाओं से सिहरन

Advertisement

रायगढ़ में दिसबंर महीने में ठंड का असर एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। सुबह से लेकर रात तक ठंड का अहसास, फिर रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

वहीं, नवंबर महीने में मौसम में बदलाव आने के बाद ठंड का असर कम था, लेकिन एक जनवरी से तापमान में गिरावट आई और शनिवार की रात में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया।

महीने के आखरी दिनों में आसमान पर छाए बादल हटने के बाद से तेज ठंड से लोग कंपकपा रहे थे। लोग इससे बचने के लिए अलाव व गरम कपड़ों का सहारा ले रहे थे। जबकि पिछले साल मौसम ने नवंबर माह से कड़ाके की ठंड का अहसास कर दिया था।

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक ठंड

शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक ठंड है। लोग शाम होने के बाद घरों में ही रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि, शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय करीब 2 डिग्री की गिरावट है। इसके अलावा हल्की हवाएं भी दिन में परेशान कर रही है, लेकिन दोपहर की धूप से कुछ हद तक राहत है।

न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री वृद्धि का अनुमान

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, रविवार से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी के अनुमान है। वहीं, सप्ताह भर की बात करे तो न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री के ईद-गिर्द ही रहने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में थोड़ी कमी देखी जा सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *