रायगढ़ में फेंगल का असर हल्की बारिश से बढ़ी ठंड,

By
Advertisement
Advertisement

18 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, चौक-चौराहों पर नहीं हो रही अलाव की व्यवस्था
दो दिनों से शहर में दिख कर चक्रवाती तूफान फेंगल का असर

चक्रवाती तूफान फेंगल का असर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दूसरे दिन भी देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में पूरी तरह ठंडक आ गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते रहे।

रविवार सुबह से लेकर रात तक यही स्थिति रही। जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने नजर आए। हल्की ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

घरों से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों का ले रहे सहारा

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहा। आसमान पर बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट तो नहीं आ सकी है, लेकिन बारिश की हल्की बौछार और सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठंडा हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि बादल हटने के बाद तापमान में गिरावट देखी जाएगी। 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 17 और 7 दिसबंर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

निगम अलाव की नहीं कर पा रहा व्यवस्था

नगर निगम में अलाव व्यवस्था के प्रभारी त्रिलोकचंद शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों से हल्की बारिश हो रही है। ऐसे में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकती। लकड़ी भी पानी से ले जाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि लोग अपनी सुविधानुसार अलाव जलाकर ठंड से बच रहे हैं। बारिश रुकते ही नगर निगम फिर से शहर में करीब 15 स्थानों पर अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था करेगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *