रायगढ़ में जमीन विवाद: बाउंड्री वाल गिराने पर महेंद्र सिंह ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ – रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में जमीन विवाद को लेकर ताजा मामला सामने आया है। महेंद्र सिंह, जिनके पिता बलवंत सिंह हैं, ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में एक प्लॉट खरीदी थी, जिसका रजिस्ट्री विधिवत रूप से हुई थी। महेंद्र सिंह के अनुसार, उनकी जमीन का सीमांकन तीन पटवारी, दो RI और तहसीलदार द्वारा किया गया था, और यह गवर्नमेंट के भुइया ऐप पर भी दर्ज है।

महेंद्र सिंह ने अपनी जमीन पर बाउंड्री वाल का निर्माण कराया था, लेकिन बीती रात कृष्ण कुमार गुप्ता के बेटे अरुण कुमार गुप्ता ने इस बाउंड्री वाल को गिरा दिया। महेंद्र सिंह का आरोप है कि यह कार्रवाई उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से की गई है।

महेंद्र सिंह ने इस मामले को लेकर जूटमिल थाना में शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने रायगढ़ एसपी को एक लिखित आवेदन भेजा है, जिसमें उन्होंने पुलिस से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपील की है।

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है और उच्च अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इस भूमि विवाद का जल्द समाधान निकालेगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *