रामचंद्रपुर एवं विजयनगर उपार्जन केंद्र में कलेक्टर का औचक निरीक्षण

2 Min Read
Advertisement

धान की नमी ,तौल सहित सभी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बलरामपुर,13 दिसंबर 2025  धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुचारू एवं किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा द्वारा जिले में लगातार धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कटारा ने विकासखंड रामचन्द्रपुर का सघन भ्रमण करते हुए रामचंद्रपुर एवं विजयनगर  धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने धान की तौल प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, नमी मापक यंत्र, बारदाने की उपलब्धता एवं किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का  जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि  धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा खरीदी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित की जाए।

कलेक्टर श्री कटारा ने धान खरीदी की बढ़ती मात्रा को ध्यान में रखते हुए डनेज, तिरपाल एवं भंडारण व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि उपार्जित धान की सुरक्षित भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने उपार्जन केंद्रों में उपस्थित किसानों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।  कलेक्टर श्री कटारा ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन एवं प्रशासन किसानों के हितों की सुरक्षा एवं धान खरीदी प्रक्रिया को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से धान खरीदी संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *