Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
अयोध्या । राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के सदस्य एवं अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का शनिवार की देर रात करीब 1 बजे उनके राज सदन आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। 71 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।
निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नजदीकी लोग राज सदन पहुंच गए। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार सरयू तट पर किया जाएगा।
अंतिम संस्कार में जिले के सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।


