राधा गोविंद मंदिर में भागवत गीता पाठ हरि संकीर्तन व भजन संध्या

Advertisement

चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र स्थित श्री श्री राधागोविंद मंदिर में सप्ताहिक भागवत कथा वाचन, संकीर्तन और भजन संध्या कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर शनिवार शाम को राधा गोविंद की आरती, तुलसी आरती, मंदिर और तुलसी परिक्रमा के साथ स्थानीय कलाकारों के द्वारा पदावली कीर्तन और राधा गोविंद , वृंदावन से जुड़ी भजनों की बेहतर प्रस्तूति दी गई। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान सेवक सह अधिवक्ता आदिकांत सारंगी, पुजारी संजय राउत सहित भक्त मंडली ने आरती किया। इस अवसर पर गायक बृजवासी हेमंत शर्मा,गायिका बृृजवासी शालू शर्मा स्थानीय गायिका श्रेया दत्ता, नीलम सहित गायक अनूप दास, तथा अन्य कलाकारों ने वृंदावन, राधा गोविंद और मीरा बाई से जुड़ी सुंदर और मनमोहक भजन प्रस्तूत किया जिसमें श्रद्धालु देर शाम तक जम कर झूमें। इस अवसर पर मंदिर के सेविका दमयंती नाग, अनूज प्रधान, मिथुन प्रधान, शिबु महंती रितु सहित अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *