राधा गोविंद मंदिर में भागवत कथा और हरि संकीर्तन

By
Advertisement

चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र के पांच मोड़ स्थित श्री श्री राधा गोविंद मंदिर में साप्ताहिक भागवत कथा हरि संकीर्तन,आरती तुलसी आरती मंदिर परिक्रमा भजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर शाम को राधा गोविंद की आरती ,तुलसी आरती और परिक्रमा में बड़ी संख्यां में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर बृजवासी हेमंत शर्मा,नीलम, श्रेया ,अनूप दास सहित स्थानीय कलाकारों के द्वारा राधा कृष्ण, वृंदावन,मीरा बाई से जुड़ी मनमोहक भजन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किए हरि संकीर्तन में श्रद्धालु जम कर झूमे। शनिवार को समाज सेवी राजेश अजमानी की पौत्री तस्या अजमानी की जन्म दिवस मंदिर प्रांगण में मनाया गया।

जिसके सौजन्य से  श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर का प्रधान सेवक प्रभु आदिकांत सारंगी, पुजारी संजय रथ, दमयंती माता,पुजारी संजय रथ, अनुज प्रधान, रितु, मिथुन प्रधान, दीपक शिव शंकर महंती, खुशबू शुक्ला, वैष्णवी, अनूप दुबे, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *