राज्यपाल ने राजीव स्मृति वन की शहीद वाटिका में शहीदों को श्रद्धांजलि दी

1 Min Read
Advertisement

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर राजधानी के राजीव स्मृति वन स्थित शहीद वाटिका पहुंचे। उन्होंने यहां अमर जवान स्तंभ में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीदों के नामों की पट्टिका पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment