राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement



अंबिकापुर । अंबिकापुर शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग, यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का विषय किशोर सशक्तिकरण एवं बाल विवाह रोकथाम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ था। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में ममता चौहान, यूनिसेफ, जिला समन्वयक, जिला  सरगुजा, सुनीता भारद्वाज महिला थाना प्रभारी अंबिकापुर, राज लक्ष्मी पाण्डे मबावि अम्बिकापुर शहरी, सुमंती खाखा, विधिक सहपरवीक्षा अधिकारी, डॉ.खुशबू तिवारी परियोजना अधिकारी, अधीक्षक नारी निकेतन महिला एवं बाल विकास विभाग सुमन द्विवेदी, केंद्र प्रशासक, सखी वन स्टॉप सेंटर, डॉ.डी.के.सोनी,वरिष्ठ अधिवक्ता (RTI specialist), डॉ. श्रीकांत सिंह चौहान, जिला नोडल अधिकारी सिकल सेल, स्वास्थ्य विभाग उपस्थित थे।

इनके द्वारा द्वारा विभिन्न मुद्दों पर जैसे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, स्वास्थ्य, एनीमिया, सिकल सेल, शिक्षा, साइबर क्राइम, अभिव्यक्ति एप, नशामुक्ति , मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, सेल्टर होम, टोनही प्रताड़ना, किशोर सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, पॉक्सो एक्ट,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण स्पॉन्सरशिप योजना,यातायात नियम आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता ममता चौहान ने बाल विवाह के दुष्टप्रभाव और रोकथाम पर अपनी प्रस्तुतीकरण दी।

जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य में बाल विवाह की स्थिति, बाल विवाह के कारण, प्रभाव, उपाय एवं बाल विवाह के खिलाफ कानूनी उपाय के बारे में जानकारी देते हुए सरगुजा जिला को बाल विवाह मुक्त करने की अपील की। यौन शोषण के कानूनी जानकारी पर विस्तृत चर्चा हुई।इन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में छात्रों को अवगत कराया गया।

उचित खान-पान व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सही स्वास्थ्य से लक्ष्य की प्राप्ति कैसे विषय पर चर्चा की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. डीके.सोनी द्वारा RTI  कानून एवं संरक्षण  विषय पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ समाज के लिए जागरुक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार शर्मा की मार्गदर्शन में यह कार्यशाला संपन्न हुई। प्राचार्य द्वारा यूनिसेफ एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना किया।

इस कार्यशाला का सफल संचालन राष्ट्रीय  सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सृष्टि शेफाली मिंज द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में महिला थाना की ज्योति पैकरा, दुर्गा सिंह, पैरा लीगल वॉलिंटियर,महाविद्यालय से रेड क्रॉस सोसायटी कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका सिंह चंदेल, डॉ. अल्का जैन, प्रियंका टोप्पो के साथ अन्य प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों के साथ महाविद्यालय की अन्य छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित थीं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *