राजपुर में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के साथ केबिनेट मंत्री होंगे शामिल

बलरामपुर 30 सितम्बर 2024/ प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के वर्चुअल शुभारंभ का सीधा प्रसारण एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शिलान्यास सह जिले के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 02 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को प्रातः 11ः30 बजे सेे विकासखण्ड राजपुर के शासकीय हायर सेकेण्डरी ग्राउंड बुढ़ाबगीचा में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कृषि कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रिय कार्यान्वयन विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद लोकसभा सरगुजा श्री चिन्तामणि महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, अध्यक्ष जिला पंचायत सुश्री निशा नेताम, उपाध्यक्ष श्रीमती राधा देवी सिंहदेव, जनपद पंचायत राजपुर अध्यक्ष श्रीमती अनिता बेक, नगर पंचायत अध्यक्ष राजपुर श्री धरम सिंह शामिल होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *