राउरकेला बंडामुंडा नवनिर्मित चौथी लाइन का हुआ सफल स्पीड ट्रायल ,

By
Advertisement
Advertisement

लगभग 36 घंटे के गहन निरीक्षण के बाद गुरुवार शाम को लाइन में 130 किलोमीटर रफ़्तार से दौड़ी निरीक्षण विशेष ट्रेन

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला बंडामुंडा के बीच बनी चौथीं रेल लाइन का गुरुवार शाम को सफल स्पीड ट्रायल किया गया। बुधवार को सीआरएस बृजेश कुमार मिश्रा एवं तमाम विभाग के शीर्ष अधिकारियों के लगभग 36 घंटे गहन निरीक्षण के बाद गुरुवार शाम 6.10 बजे राउरकेला से निरीक्षण विशेष ट्रेन को चौथी लाइन में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया। ट्रेन के ट्रायल के दौरान जगह जगह पर इंजीनियरिंग ,यांत्रिक एसएंडटी सहित तमाम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

राउरकेला से बंडामुंडा कूकड़ा गेट तक बनी 9.3 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन में निरीक्षण विशेष ट्रेन को व्यवस्थित तरीके से चलाई गई। इसके पहले गुरुवार को भी दिन भर इस नई रेल लाइन का निरीक्षण किया गया। सीआरएस एवं अधिकारियों के द्वारा पुश और मोटर ट्रॉली से गहन निरीक्षण के बाद 6 .10 बजे इसका सफल स्पीड ट्रायल किया गया। इस मौके पर सीआरएस बृजेश कुमार मिश्रा, डीआरएम तरुण हुरिया, सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बताया जाता है कि स्पीड ट्रायल के पहले डीआरएम का स्पीक सोशल वाहन राउरकेला से बंडामुंडा तक चलाई गई। इसके बाद इस 9.3 किलोमीटर नई लाइन पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निरीक्षण विशेष ट्रेन का सफल स्पीड ट्रायल किया गया। इस चौथी लाइन में स्पीड ट्रायल के बाद अब ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

राउरकेला बंडामुंडा चौथी रेल लाइन को पूरा करने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रबंधक तरुण हुरिया लागतार राउरकेला और बंडामुंडा का दौरा कर चौथी रेल लाइन परियोजना को पूरा करने में लगे थे। इस परियोजना के लिए लगातार लाईन ब्लाक लिया जा रहा था जिसके चलते कई ट्रेनें समय समय पर रद्द रही। आज इस लाइन के सफल स्पीड ट्रायल होने के बाद ट्रेनों के लेट लतीफी से निजात मिलने की बात कही जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *