युवक की हत्या कर हाथ की लगाई और प्राइवेट पार्ट को काट कर किया दफ़न, पुलिस जांच में जुटी

2 Min Read
Advertisement

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के घुरलोटा जंगल टोंगरी में 35 वर्षीय युवक की हत्या कर उसके हाथ की कलाई और प्राइवेट पार्ट  को काटकर दफनाने के मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में मौके से युवक के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर मौके पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ठ हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी।

पुलिस को सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरखोली के ग्रामीणों ने 22 जुलाई को सूचना दी थी कि गांव के ही 35 वर्षीय विनोद बिरजिया की हत्या 18 जुलाई को कर उसके एक हाथ की कलाई और प्राइवेट पार्ट को काटकर गांव के ही मगधू बिरजिया झोले में लेकर घूम रहा था।

इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों से मिली सूचना की तस्दीक करते हुए घुरटोला जंगल टोंगरी में तहसीलदार और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम की मौजूदगी में दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक पुलिस को 22 जुलाई की शाम ग्रामीणों से सूचना मिली और वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आज कब्र से शव को निकाला गया।वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *