यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

कार्यवाही के दौरान कलाकेंद्र परिसर, जिला न्यायालय तिराहा, आकाशवाणी चौक के आस पास अव्यवस्थित ठेला, असंवैधानिक पार्किंग एवं रोड़ पर सब्जी बेचने वाले ग्रामीणों कों समझाईस देकर किया गया व्यवस्थित

सब्जी व्यवसाईयों कों सब्जी बाजार शेड मे ही अपनी दुकान लगाने एवं फुटपाठ कों खाली रखने दिए गये सख्त दिशा निर्देश

अभियान अंतर्गत कलाकेंद्र मैदान मे एक्सपो मेला संचालन कों पार्किंग गार्ड रखने सहित फायर सेफ्टी की कि गई जांच


जिले के मुख्य मार्गो कों अतिक्रमणमुक्त कराने एवं नगरवासियो कों सुव्यवस्थित पार्किंग,  फुटपाथ एवं जाम मुक्त यातायात उपलबध कराने के क्रम मे बीते शाम सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा कलाकेंद्र मैदान के सामने, न्यायालय तिराहा एवं आकाशवाणी चौक के पास मार्गो मे व्यवस्थित यातायात की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु संयुक्त कार्यवाही की गई,

अभियान के तहत संयुक्त टीम द्वारा कलाकेंद्र मैदान के सामने फल ठेला एवं अन्य सामान विक्रेताओं कों सड़क से अपने ठेला कों हटाकर वेंडिंग जोन मे लगाने की सख्त समझाईस दी गई, कलाकेंद्र मैदान मे लगे हुए एक्सपो मेला के संचालक कों पुलिस टीम द्वारा पार्किंग गार्ड रखने की समझाईस दी गई, जिससे वाहनों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा  सके, पुलिस टीम द्वारा न्यायालय तिराहा मे ठेला संचालको कों सड़को कों खाली रखने की समझाईस देकर मौक़े से हटवाया गया।

आकाशवाणी चौक सड़क के पास जाम की समस्याओं कों दूर करने सड़क के किनारे सब्जी एवं अन्य सामान लेकर विक्रय करने वाले ग्रामीणों एवं फल ठेला संचालको कों सब्जी बाजार शेड मे भेजकर उक्त सड़क खाली कराई गई, ग्रामीणों कों अपनी सब्जी दुकाने सब्जी बाजार शेड मे लगाने की समझाईस दी गई,

कार्यवाही के दौरान मुख्य मार्गो मे खड़े बेतरतीब वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनो चालकों कों असंवैधानिक पार्किंग ना किये जाने की समझाईस दी गई, सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था कों सुदृढ़ किये जाने हेतु सड़को पर उतरकर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


कार्यवाही के दौरान यातायात शाखा प्रभारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, राजस्व निरीक्षक महेश सिंह एवं नगर निगम की टीम शामिल रही।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *