यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले 88 वाहन चालको से कुल 55750/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

Advertisement

अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने पर 16 वाहन चालकों से 17000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले मे कुल 11 वाहन चालकों से 9050/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग करने वाले 14 वाहन चालकों से 4200/- समन शुल्क किया गया वसूल

खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 04 वाहन चालकों से 8000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले कुल 04 चालकों से कुल 2000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों यातायात पुलिस द्वारा शहर मे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग अभियान के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों,

असंवैधानिक पार्किंग करने वाले वाहन चालकों,वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग करने वाले वाहन चालकों, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों सहित दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 88 वाहन चालको से 55750/-  रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

कार्यवाही के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाये जाने पर कुल 16 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए 17000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले मे कुल 11 वाहन चालकों से 9050/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया,

वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग करने वाले 14 वाहन चालकों से 4200/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 04 वाहन चालकों से 8000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले कुल 04 चालकों से कुल 2000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

  सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि आमनागरिक यातायात के नियमो का पालन करें, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *