यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, कुल 73 वाहन चालको से 122450/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

3 Min Read

🔷 अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने पर 14 वाहन चालकों से 17000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले मे कुल 11 वाहन चालकों से 3300/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 02 वाहन चालकों से 4000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 प्रेशर हॉर्न का उपयोग कर वाहन चलाना पाये जाने पर 02 वाहन चालको के विरुद्ध 4000/- रुपये सामान शुल्क किया गया वसूल।
🔷 ओवर लोडिंग के 03 प्रकरण मे वाहन चालकों से 60000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 बिना सीट बेल्ट के चारपाहिया वाहन चलाना पाये जाने पर वाहन चालक से 500/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, असंवैधानिक पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों सहित, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं ओवर लोडिंग कर यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 73 वाहन चालको से 122450/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

कार्यवाही के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाये जाने पर कुल 14वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए 17000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले मे कुल 11 वाहन चालकों से 3300/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 02 वाहन चालकों से 4000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालक से 500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, ओवर लोडिंग के 03 मामले मे वाहन चालकों से 60000/- समन शुल्क वसूल किया गया एवं अन्य दीगर प्रकरणों मे कुल 13 वाहन चालकों से 24300/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि आमनागरिक यातायात के नियमो का पालन करें, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, उप निरीक्षक विजय केवर्त, सहायक उप निरीक्षक निशिकांत एक्का, प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव एवं यातायात शाखा के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *