मोटरसायकल से शराब तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर सायकल और शराब जप्त

By
Advertisement

रायगढ़, 17 सितंबर । आज दिनांक 17 सितंबर 2025 को चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोटरसायकल में सवार होकर दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर पहाड़ मंदिर की ओर से रायगढ़ शहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने लोचन नगर मेन रोड के पास घेराबंदी की और मुखबिर के बताए अनुसार आते हुए दोनों को पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मोटरसायकल चालक मोहम्मद साबीर पिता मोहम्मद मुनीर निवासी चांदनी चौक और उसके पीछे बैठे मोहम्मद सद्दाम मलिक पिता स्वर्गीय कुतुबुद्दीन मलिक उम्र 36 वर्ष निवासी मधुबनपारा के रूप में हुई। जांच के दौरान मोहम्मद सद्दाम मलिक के कब्जे में रखे प्लास्टिक थैले से 35 पाव देशी मदिरा बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने शराब को अवैध बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। आरोपियों से 35 पाव देशी मदिरा शराब कीमती 2800 रूपये और एक काला रंग का होण्डा लिवो मोटर सायकल क्र0 CG 13 AU 4232  कीमती 40,000/- रूपये को जप्त किया गया ।

 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक नरेन्द्र भारद्वाज और आरक्षक रूपराम साहू की सक्रिय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *