मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 02 मरीजों की मृत्यु के मामले में मिली शिकायत की जांच हेतु सरगुजा कमिश्नर ने गठित किया जांच दल, 07 अगस्त तक देंगे रिपोर्ट

By
Advertisement
Advertisement

सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र के द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में बीते दिनों हुई 02 मरीजों की मृत्यु के मामले में अब लापरवाही के कारण मृत्यु होने की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही की गई है। सरगुजा कमिश्नर द्वारा कार्यवाही स्वरूप जांच हेतु तीन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

यह जांच दल शिकायत के तथ्यों की जांच कर 07अगस्त तक अपनी रिपोर्ट संभागायुक्त के समक्ष सौंपेगा। इस जांच दल में उपायुक्त श्री आरके खूंटे, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव और आयुक्त कार्यालय से लेखाधिकारी श्रीमती ईरमा तिग्गा शामिल हैं।

शिकायतकर्ता श्री आलोक दुबे के पत्र अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में डॉक्टर एवं नर्स की लापरवाही से मरीजों की मृत्यु होने की शिकायत की गई है।
मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए सरगुजा संभागायुक्त ने जांच दल गठित कर तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *