मुख्यमंत्री  साय के निर्देशानुसार प्रशासनिक टीम ने एलुमिना प्लांट हादसे में शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, मुआवजा राशि सौंपने की कार्यवाही जारी

By
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा सरगुजा जिले के ग्राम सिलसिला में संचालित मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट में गत रविवार को हुए औद्योगिक हादसे पर संज्ञान लेते हुए घटना की जांच और मुआवजा के आदेश दिए गए जिसके परिपालन में तत्काल कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन की टीम द्वारा गुरुवार को मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर मुआवजा प्रदाय की कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रशासन की दो टीम मृतकों के गृहग्राम पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर रही है और उनके द्वारा मुआवजा राशि चेक सौंपने की कार्यवाही जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक करणवीर मांझी के पिता कारू मांझी को, मृतक रामेश्वर मांझी की पत्नी श्रीमती सुनैना देवी को ग्राम के सरपंच, ग्रामवासी एवं थाना प्रभारी फतेहपुर जिला गया (बिहार) के उपस्थिति में 15 लाख रुपए का चेक प्रदाय किया गया। वहीं दूसरी टीम के द्वारा मृतक प्रिंस राजपूत के पिता धनराज सिंह राजपूत निवासी बिछिया, जिला मंडला को स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में 15 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।

 

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *