मुख्यमंत्री श्री साय का महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Advertisement

महतारी वंदन योजना अन्तर्गत प्रतिमाह खाते में आ रही 1 हजार की रकम

योजना से पहाड़ी कोरवाओं का बदल रहा जीवन

बलरामपुर । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। इस योजना से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू की गई महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। यह योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना से लाभान्वित महिलाओं ने सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया है।

राजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भिलाईखुर्द की निवासी पहाड़ी कोरवा श्रीमती गुलाबी ने शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। आगे वे बताती है कि उनके पति खेती व मजदूरी का कार्य करते हैं। मेरे चार बच्चे हैं, हमारा परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण मैं अपने बच्चों का सही ढंग से पालन-पोषण तथा शिक्षा में ध्यान नहीं दे पाती थी।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से हर माह मेरे बैंक खाते में 1000 हजार रुपये आ जाते हैं, जिसका उपयोग मैं परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में करती हूं। उन्होंने बताया कि उन्हें विगत 06 माह से योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे अपने एवं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के अध्यापन कार्य में करती हैं।

उन्होंने इस योजना को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा बताया। श्रीमती गुलाबी ने कहा कि हर माह खाते में राशि आने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है कि महिलाएं भी आगे बढ़ सशक्त हो सकती हैं। उन्हांेने कहा कि समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग की महिलाएं अपने जरूरी तथा छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परेशान होती थी।

परन्तु प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से अब प्रतिमाह 1000 रुपए खाते में जमा हो रहा है, जिससे महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा कर पा रहीं हैं। जिससे वे निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पा रहे हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी एवं लाभप्रद बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *