मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 625.28 करोड़ रुपये के 284 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

1 Min Read

कोरबा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 दिसंबर को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को 625.28 करोड़ रुपये की लागत के 284 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 17.43 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 25 कार्यों का लोकार्पण और 607.85 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 250 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है।

हितग्राहियों को सामग्री वितरण

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान 400 से अधिक विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को 2.69 करोड़ रुपये से अधिक की सामग्री भी वितरित करेंगे।

समारोह का आयोजन

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन कोरबा शहर के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 102 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद भी प्रदान करेंगे।

विशिष्ट अतिथि

इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव, छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

यह आयोजन कोरबा जिले के विकास को गति देने और जनता के जीवन को सरल एवं समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *