मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार बहनों से राखी बंधवाकर दी शुभकामनाएं

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक है, जो हमें रिश्तों की पवित्रता और परस्पर सम्मान एवं सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है।

रविवार को पुलिस लाइन हेलीपैड में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभी बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “रायपुर की पत्रकार बहनों से अक्सर मुलाकात होती रहती है, जहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और सवाल-जवाब होते हैं, लेकिन आज का दिन विशेष है। आज इन बहनों ने अपने इस भाई की कलाई पर पवित्र राखी बांधकर जो स्नेह और विश्वास जताया है, वह मेरे लिए अमूल्य है। यह बंधन मुझे अपनी जिम्मेदारियों को और निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देगा।”

उन्होंने सभी बहनों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामनाएं करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पवित्र बंधन समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना को और मजबूत करता है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *