Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कटघोरा के मेला ग्राउंड हेलीपेड पर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन साथ आए।
हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।


