उदयपुर/ सरगुजा- मानव सेवा में सदैव तत्पर मितानिन बहनों के सेवाभाव और समर्पण को नमन करते हुए 23 एवं 24 नवंबर 2025 को ग्राम पंचायत साल्ही और परसा में मितानिन सम्मान दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

साल्ही में हुआ सम्मान समारोह
23 नवंबर को ग्राम पंचायत साल्ही में आयोजित कार्यक्रम में सभी मितानिन बहनों को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती कलेश्वरी विजय कोर्राम, उपसरपंच श्री मुन्शी प्रसाद पोर्ते, सचिव श्री छत्रपाल सिंह टेकाम, वरिष्ठ नागरिक श्री देवप्रसाद पोर्ते, वार्ड पंच उर्मिला/अनुक साय, सुखनंदन पोर्ते, सीताराम पोर्ते, चंदन सिंह पोर्ते, बुद्धेश्वर सिंह पोर्ते, अनासो करियाम, मनियार सिंह पोर्ते सहित डीआरपी मैडम, एमटी श्रीमती गीता यादव तथा सभी मितानिन बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
परसा में साड़ी देकर किया सम्मानित
24 नवंबर को ग्राम पंचायत परसा में सरपंच श्रीमती तुलसी मनोहर सिंह उईके ने सभी मितानिन बहनों को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपसरपंच, पंचगण, सचिव, ग्रामवासी, मातृशक्ति एवं पीतृशक्ति की उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में दोनों ग्राम पंचायतों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सभी मितानिन बहनों को मितानिन दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।



