मितानिन दिवस पर जनपद सदस्य भोला गोस्वामी ने साड़ी वितरण किया, मौके पर सरपंच पंच महिलाए उपस्थित रहे,

By
Advertisement


मितानिन दिवस के उपलक्ष्य पर लालपुर क्षेत्र के जनपद सदस्य भोला गोस्वामी ने मितानिनो कों साड़ी वितरण किया, इस दौरान भोला गोस्वामी ने कहा की साड़ी वितरण का आयोजन एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम होती है। इस तरह के आयोजन महिलाओं को सम्मानित करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं।

इस मौके पर जनपद सदस्य, लालपुर सरपंच, पंचगण मौजूद रहे। विषेस तौर पर गर्भवती महिलाओ के सहयोग के लिए हमेसा ततपर रहने वाली मितानीनो के संघर्ष और मेहनत की सराहना करने का इस तरह का आयोजन एक सुंदर तरीका है।

इससे न केवल उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार हो सकता है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान को भी बढ़ाता है। कार्यक्रम से समाज में महिलाओं के योगदान को सराहा जाता है और उन्हें प्रेरणा मिलती है कि वे अपने ग्राम में और भी सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *