मानसून ने दी दस्तक, होगी झमाझम बारिश, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

Advertisement

भोपाल।  गर्मी से बेहाल लोगों का इंतजार अब खत्म हो चुका है।  मध्य प्रदेश में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी ब्रांच के जरिए मानसून ने एमपी में एंट्री ले ली है। वहीं आज या कल तक एमपी की राजधानी भोपाल में मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मध्य प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में मानसून ने प्रवेश कर लिया है। वहीं अब आने वाले दिनों में  झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। वहीं बालाघाट के रास्ते मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर और पांढुर्णा तक मानसून पहुंचा हैं। मौसम विभाग के अधिकारी ने इस साल सामान्य बारिश की उम्मीद जताई है। उनका मानना है कि मध्य प्रदेश में सामान्य बारिश होगी।

बता दें कि आज या कल तक एमपी की राजधानी भोपाल में मानसून दस्तक देगा। इसी के साथ ही आज जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम संभाग और खंडवा जिले में मानसून पहुंच सकता है। वहीं जून में एक दिन की बारिश ने पूरे महीने का कोटा पूरा किया है। मौसम केंद्र ने भोपाल सहित प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *