माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री एवं विस्फोटक सामग्री के साथ 08 माओवादी गिरफ्तार

Advertisement

सुरक्षा बलो को नुकसान पहुचाने की नीयत से उसूर-टेकमेटला जंगल मार्ग पर IED प्लांट करने की थी योजना

🟨सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च अभियान के दौरान टेकमेटला के जंगलो से विस्फोटक के साथ गिया गिरफ्तार

🟨डीआरजी एवं थाना उसूर की संयुक्त कार्यवाही

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान दिनांक 16/11/2024 को थाना उसूर से डीआरजी एवं जिला बल टेकमेटला की ओर सर्च अभियान पर निकली थी ।

⏩ अभियान के दौरान टेकमेटला के जंगल मोड़ के पास से संदिग्ध गतिविधियों के साथ छुपते एवं भागने का प्रयास करते हुए 08 संदिग्धों को पकड़ा गया । पूछताछ पर अपना नाम :-

1. जोगा माड़वी(CRC कंपनी नम्बर 02 पार्टी सदस्य) पिता आंदा माड़वी उम्र 19 वर्ष निवासी कोमटपल्ली थाना तर्रेम

2. देवा सोढ़ी(बाल संघम) पिता सत्‍यम सोढ़ी उम्र 19 वर्ष निवासी मारूड़बाका थाना उसूर

3. गुडडी माड़वी(RPC मिलिशिया प्लाटून मेम्बर) पिता पोज्जा माड़वी उम्र 22 वर्ष निवासी कोमटपल्ली थाना तर्रेम

4. चुला हेमला (RPC मिलिशिया प्लाटून मेम्बर) पिता भीमा हेमला उम्र 30 वर्ष निवासी मारूड़बाका थाना उसूर

5. सुक्का सोढ़ी (रेखापल्ली संघम सदस्य)पिता सुला सोढ़ी उम्र 30 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा

6. पायकी मड़कम (KAMS सदस्य)पिता पोज्जा उम्र 24 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा

7. सुक्का कुंजाम (रेखापल्ली संघम सदस्य)पिता भीमा उम्र 40 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा

8. मल्ला मिड़ियम (रेखापल्ली संघम सदस्य)पिता जोगा उम्र 25 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा

⏩ पकड़े गये माओवादी संगठन में सक्रिय है एवं पुलिस पार्टी को नुकसान पहुचाने की नीयत से उसूर-टेकमेटला जाने के रास्ते में IED प्लांट करने की योजना थी । सुरक्षा बलो को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे घेराबंदी कर सुरक्षा बलों के द्वारा विस्फोटक एवं प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ पकड़ा गया ।

⏩ पकड़े गये माओवादियों से टिफिन बम-03 नग, कॉर्डेक्स वायर, बिजली का तार, माओवादी प्रचार प्रसार की सामग्री पाम्पलेट बरामद किया गया ।

⏩पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *