माओवादियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में आकर महिला घायल

1 Min Read

बीजापुर – माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से बोड़गा गांव की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला महुआ बिनने के लिए जंगल गई थी और इन्द्रावती नदी पर ताड़ोपोट घाट पर बर्तन धोकर लौट रही थी।

आज सुबह लगभग 06:30 बजे प्रेशर IED की चपेट में आने से उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिसमें उसका बायां पैर घुटने के नीचे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया।

वर्ष 2023-24 में भी माओवादियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से बोड़गा के दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *