महेशपुर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित

By
Advertisement
Advertisement

उदयपुर। आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम महेशपुर के शिव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आठ पंचायतों एवं 13 गांवों के ग्रामीणजन, सरपंच, उपसरपंच एवं बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रामप्रसाद आचार्य, विभागीय संयोजक कुटुंब प्रबोधन (सरगुजा) उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हम सभी हिंदुओं को एकजुट होकर भाईचारे के साथ रहना चाहिए और अपने सनातन धर्म की परंपराओं को सशक्त रूप से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने धर्म परिवर्तन जैसी समस्याओं से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि जो हिंदू भाई-बहन किसी कारणवश धर्म परिवर्तन कर चुके हैं, उन्हें आदरपूर्वक, प्रेमभाव से पुनः घर वापसी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से सुखराम यादव (खंड संयोजक), शुभ्रा सिंह उपसरपंच मानपुर, भूलनसिंह (सरपंच मानपुर), प्रेम कुमारी (सरपंच महेशपुर), प्रकाश सिंह (सरपंच जजगा), प्रदीप मरकाम (सरपंच रामनगर), मनोज सिंह, बृजभान सिंह मोहनपुर सरपंच,  सानीबर्रा सरपंच मनबोध सिंह, प्रबोध सिंह (मंडल अध्यक्ष रामगढ़), अर्जुन सिंह (जनपद सदस्य), कन्हाई राम (बंजारा समाजसेवी, उदयपुर) सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लगभग हजारों की संख्या में हिंदू समाज के ग्रामीणजन शामिल हुए। सम्मेलन का शुभारंभ दोपहर 2:30 बजे हुआ और शाम 5:30 बजे तक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह आयोजन ग्राम पंचायत महेशपुर के सरपंच एवं हिंदू समाज के लोगों के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *