महिला से जबरन दुष्कर्म करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

2 Min Read

🔷 थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।
🔷 महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

सरगुजा : पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 21/08/24 कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 14/08/24 कों पिड़िता का पति गाय बैल चराने गया हुआ था, और पिड़िता घर में अकेली रहकर खाना बना रही थी, इसी दौरान अजीर साय कोरवा जिसे पिड़िता पहले से जानती पहचानती हैं, आरोपी पिड़िता कों घर पर अकेला देखकर पिड़िता का हाथ पकड़कर निचे गिराकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, घटना के दौरान पिड़िता के घरवालों के आ जाने पर आरोपी मौक़े से भाग गया हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 260/24 धारा 64 (1) 332(बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम अजीर साय उम्र 45 वर्ष साकिन चौकी केरजू साजापानी हाल मुकाम वंशीपुर पंडरापाट सीतापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, चौकी प्रभारी केरजू सहायक उप निरीक्षक नोहर साय मिंज, प्रधान आरक्षक नन्द कुमार प्रजापति आरक्षक शिव मूरत किंडो, संजय एक्का, रुपेश महंत, धनकेश्वर यादव, पंकज देवांगन शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *