महिला को डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Advertisement

बलरामपुर/कुसमी। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत शादीशुदा महिला को डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि 29 जनवरी को महिला ने थाना पहुंच केस दर्ज कराई कि
आरोपी मकबूल खान ने 9 माह से डरा धमका कर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी मकबूल खान ने महिला से कहा था कि अगर किसी को बताई तो तुम्हें और परिवार वालों को जान से मार दूंगा।

26 जनवरी 2024 की रात्रि करीब 9 बजे आरोपी मकबूल खान महिला के पति को शराब पिलाकर बस्ती की ओर छोड़कर उसके घर आकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा जिसे महिला की 11 साल की बेटी ने देख लिया और उसके पति व ससुर को बताई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी मकबूल खान के विरूद्ध धारा 376 (2) (एन), 506,450 भादवीं 3(2) (व्ही-क) एससी, एसटी के तहत केस दर्ज कर आरोपी को 9 माह बाद ओरसापाट झारखंड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल, दीपक बड़ा, प्रान्जुल कश्यप, अमर मृधा, अनिल पैकरा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top