महासमुंद : बाल-बाल बचे मंत्री, काफिले की स्कॉर्पियो पलटी, CAF जवान गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप

3 Min Read
महासमुंद के NH-53 पर मंत्री के काफिले के साथ चल रही स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में पलट गई। हादसे में CAF जवान का हाथ टूट गया, जबकि एक हेड कांस्टेबल घायल हुआ। मंत्री सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Minister Convoy Accident Mahasamund : छत्तीसगढ़ के महासमुंद में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पर्यटन मंत्री के काफिले के साथ चल रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर पलट गई। हालांकि, इस दुर्घटना में मंत्री को कुछ नहीं हुआ और वह सुरक्षित हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान का हाथ टूट गया और एक हेड कॉन्सटेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल CAF जवान को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचे थे मंत्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 जनवरी को सिरपुर में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी हो रही है। इसी के मद्देनजर, तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सोमवार को सिरपुर पहुंचे थे और इसके बाद वापस लौट रहे थे।

NH-53 पर हुआ हादसा

इसी दौरान दोपहर करीब 2:37 बजे नेशनल हाईवे-53 पर पिरदा गांव के पास मंत्री के काफिले के पीछे चल रही एक स्कॉर्पियो (CG 04 NZ 8178) तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में जिला पुलिस बल के हेड कांस्टेबल त्रिलोचन भोई (45), CAF 15वीं बटालियन के जवान प्रदीप कुमार (26) और चालक सवार थे।

हादसे में CAF जवान का टूटा हाथ

हादसे में CAF जवान प्रदीप कुमार का हाथ टूट गया, जबकि हेड कांस्टेबल त्रिलोचन भोई को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही तुमगांव थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद CAF जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *