महासमुंद: च्वाइस सेंटर में टोकन न मिलने से परेशान किसान ने ब्लेड से काटा अपना गला

By
Advertisement
Advertisement

तीन दिनों से चक्कर लगा रहा था किसान, हालत नाजुक — रायपुर रेफर की तैयारी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बेहद चिंताजनक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ तीन दिनों से च्वाइस सेंटर में धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने गले पर ब्लेड से हमला कर लिया। किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।
यह घटना ग्राम सेनभाठा की है।


तीन दिनों से टोकन के लिए परेशान था किसान

घायल किसान मनबोध गांडा (65 वर्ष) पिछले तीन दिनों से च्वाइस सेंटर का चक्कर लगाते हुए धान विक्रय के लिए टोकन कटवाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे हर बार निराशा हाथ लगी।
किसान के पास 1 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि है और वह धान समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए टोकन का इंतज़ार कर रहा था।


खेत में जाकर ब्लेड से काटा गला

शुक्रवार सुबह किसान घर से गाय चराने के बहाने निकला। इसी दौरान वह खेत में गया और परेशान होकर अपने गले पर ब्लेड चला दिया।
ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में देखा और तुरंत उसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुँचे और 112 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया।


गंभीर हालत में रायपुर रेफर

मनबोध को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
डॉक्टरों का कहना है कि उसकी स्थिति नाजुक है और बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *