मंत्री नेताम ने आयोजित होने वाले मेगा इवेंट कार्यक्रम स्थल का किया अवलोकन

Advertisement

बलरामपुर 30 सितंबर 2024/ आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम ने जिला प्रवास पर विकासखण्ड राजपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान बुढ़ाबगीचा में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाले मेगा इवेंट कार्यक्रम की चल रही तैयारी का अवलोकन करने कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर समय पर आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियो को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने को कहा, साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील,अनुविभागीय अधिकारी श्री राजीव जेम्स कुजूर, गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *