भारी वाहनों, यात्री बसों, फोर व्हीलर एवं टू-व्हीलर वाहनों के शहर के बाहर एवं रिंग रोड हेतु आवागमन के संबंध में

By
Advertisement
Advertisement

ट्रैफिक एडवायजरी

माननीय श्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन का 07 फरवरी 2025 को सरगुजा आगमन, रैली एवं जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। आम जनता को यातायात संबंधी किसी भी असुविधा से बचाने के लिए तथा अम्बिकापुर शहर एवं उससे होकर गुजरने वाले वाहनों की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी जारी की गई है। यह एडवायजरी सुबह 10:00 बजे से वी.वी.आई.पी. के प्रस्थान तक प्रभावी रहेगी।

यातायात डायवर्जन व्यवस्था:

1. मनेन्द्रगढ़ रोड एवं बनारस रोड से आने वाले सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन

ये वाहन साईं मंदिर तिराहा → महापौर मार्ग → रावत रेसीडेंसी तिराहा → कन्या परिसर मोड़ → कन्या परिसर रोड → गंगापुर मोड़ (मासूम अस्पताल के पास) → रिंग रोड → बस स्टैंड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

2. गढ़वा रोड एवं प्रतापपुर रोड से आने वाले सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन

ये वाहन रिंग रोड → प्रतापपुर चौक → बंगाली चौक → चांदनी चौक → सद्भावना चौक → भारतमाता चौक → बिलासपुर चौक → बस स्टैंड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

3. रायगढ़ रोड एवं बिलासपुर रोड से आने वाले सभी यात्री बसें एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन

ये वाहन रिंग रोड → भारतमाता चौक → बिलासपुर चौक → बस स्टैंड → गंगापुर मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

4. आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) से जुड़े वाहनों को छूट दी जाएगी।

5. सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वी.आई.पी. मूवमेंट के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

ये वाहन आउटर नाका बैरियर पर ही रुकेंगे।

रैली एवं जनसभा के दौरान यातायात व्यवस्था (दोपहर 1:00 बजे से वी.वी.आई.पी. के प्रस्थान तक):

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की *रैली (रूट: बंगाली चौक → थाना चौक → महामाया

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *