अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी, 2 नवम्बर। बिरसा मुंडा सेवा समिति ग्राम दर्रीपारा कुसमी के तत्वावधान में बिरसा मुंडा की प्रतिमा 15 नबम्बर 2025 स्थापित करने के पूर्व किए जाने वाले अनुष्ठान होने हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत एवं बिरसा मुंडा सेवा समिति के अध्यक्ष गोवर्धन भगत के अगुवाई में दर्रिपारा के आस पास बड़े बुजुर्गों एवं युवा युवतियों का जत्था भगवान बिरसा मुंडा की जन्म भूमि ग्राम उलिहातु जिला खुटी झारखंड राज्य से परंपरा अनुसार सामाजिक रीति रिवाज से बिरसा मुंडा के परपोते सुखराम मुंडा द्वारा पूजा अर्चना कर बिरसा मुंडा सेवा समिति दर्रीपारा को बिरसा मुंडा के वंशज के द्वारा पावन भूमि का मिट्टी प्रदान किया गया ।
जिसे बिरसा मुंडा सेवा समिति के संरक्षक एवं पदाधिकारियों के द्वारा सम्मान पूर्वक स्थापना स्थल दर्रीपारा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 पर लाया गया. इस शुभ घड़ी के उपलक्ष में कुसमी नगर में कलश यात्रा निकली गई. जिसका जगह – जगह पर क्षेत्र वासियों द्वारा फूल की वर्षा कर पुष्प गुच्छों के द्वारा स्वागत किया गया । इस दौरान कलश यात्रा संचालन बिरसा मुंडा युवा समिति अध्यक्ष कमलेश लकड़ा के नेतृत्व में पूरा किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन बिरसा मुंडा सेवा समिति उपाध्यक्ष जगमोहन सोनवानी उपाध्यक्ष पवन साय, रूप साय, निर्मल खाखा, सह सचिव राजेश कुमार बड़ा, कोषाध्यक्ष रामसाय भगत के सानिध्य में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम में ग्राम दर्रीपारा से सुशीला लकड़ा, किरता राम, रघुवीर भगत, मोहम्मद नईम खान, क्षत्रपति प्रजापति एवं महिला प्रभाग के सक्रिय सदस्य थे। वहीं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल से पवित्र मिट्टी लाने के कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा प्रभाग मानेश्वर टोप्पो, राकेश बारगाह, संदीप तिर्की, भुनेश्वर अगरिया, विकाश लकड़ा, रोहित कुमार, सागर लकड़ा, प्रकाश विश्वकर्मा, करीमन लकड़ा, कविता, बृजेश बखला, बाबूलाल बखला, नंदेश्वर, नीलम तिर्की, शिला बड़ा, माधुरी लकड़ा सहित सभी का विशेष योगदान रहा।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया अपील
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत के द्वारा अपील कर कहा गया हैं की समस्त क्षेत्र वासियों से 15 नवम्बर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा का आदमकद प्रतिमा बिरसा मुंडा चौक दर्रिपारा में भव्य रूप से स्थापना कार्यक्रम में समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कर पुण्य के भागीदारी बनें।
भगवान बिरसा मुंडा के स्थापना की तैयारी जोरो पर
Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
Leave a Comment
Leave a Comment
