बीजापुर मुकेश के अस्थियों के साथ छेड़छाड

1 Min Read

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अस्थियों से भरे कलश के साथ हुई शर्मनाक घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। परिजन उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए कालेश्वरम जा रहे थे, लेकिन मुक्तिधाम के पास अस्थि कलश गायब मिला। कुछ दूरी पर टूटा हुआ कलश और बिखरी हुई अस्थियां मिलने से उनके परिवार और पत्रकार समुदाय में गहरा आक्रोश है।
मुकेश चंद्राकर ने सड़क निर्माण घोटाले को उजागर किया था,

जिसके चलते 1 जनवरी को उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और उनका शव सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था। अब उनकी अस्थियों के साथ हुई इस घटना ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिजनों और साथी पत्रकारों ने भी न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *