बीजापुर: जनअदालत में नक्सलियों का तांडव, मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को फांसी

1 Min Read

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के मिरतुर थाना क्षेत्र के हल्लुर गांव में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। हपका रेकाल नामक युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों ने उसे फांसी की सजा दी

हत्या के बाद शव के पास फेंके पर्चे

सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने ग्रामीण को पकड़कर जनअदालत में पेश किया और मुखबिरी का आरोप लगाकर उसे मौत की सजा सुना दी। हत्या के बाद मौके पर पर्चे फेंके गए, जिनमें नक्सलियों ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

क्षेत्र में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस वारदात ने एक बार फिर नक्सलियों की क्रूर रणनीति को उजागर किया है, जिसमें वे निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बनाकर क्षेत्र में भय का माहौल बनाए रखते हैं। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *