बाकारुमा रेंज पर एक की मौत दूसरे गम्भीर रूप से घायल सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में उपचार जारी

Advertisement

धरमजयगढ़ : क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, बाकारुमा रेंज अंतर्गत जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। मामला आज दोपहर करीब 12:30 बजे सोहनपुर निवासि शिव राठिया अपने साथियों के साथ भारतमाला मार्ग निर्माण में कार्य कर घर जाते समय सिसरिंगा लालमाटी के पास अचानक हाथी से हो गया सामना जहां सियाम राठिया की मैके पर निधन,वाही शाम करीब 5 बजे ग्राम तेजपुर का मामला सामने यहां जंगल में पुटु खोजने गए ग्रामीण की हाथी से मुलाक़ात हो गई। जिसके बाद हाथी ने ग्रामीण को बुरी तरह जख़्मी कर दिया।

जिस कारण घायल व्यक्ति का कमर से लेकर पैर तक का हिस्सा काम करना बंद कर दिया है। घायल व्यक्ति का नाम राय सिंह बताया जा रहा। घटना के बारे में पूछने पर राय सिंह ने बताया की जब वह जंगल में पुटु खोज रहा था, तब अचनाक हाथी उसके सामने आ गया, जिसे देखकर वह वहा से भागा तब हाथी उसे दौड़कर पकड़ा और फिर उठाकर पटक दिया। जिसके बाद अपने पैरों से राय सिंह का कमर कुचल दिया। जब इसकी खबर उसके परिजनों को मिली तब उसे जंगल से उठाकर वाहन में सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ ले जाया गया जहां उसका ईलाज जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *