बांगों पुलिस के प्रधान आरक्षक ने नदी के तेज बहाव में फंसे मछुआरे को अपनी जान जोखिम में डाल बचाई उसकी जान

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा। कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत तान नदी मे एक मछुआरा बाढ़ मे फंस गया, व्यक्ति का नाम गोकुल पोर्ते ग्राम पोड़ी निवासी बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं की गोकुल व उसका साथी तान नदी मछली पकड़ने गए हुए थे। उस वक्त नदी मे बाढ़ जैसी स्थिति नहीं थी। लेकिन सुबह से हो रही बारिश से अचानक तान नदी का जलस्तर बढ़ा और बाढ़ आ गयी। वही दोनों मछुवारे युवक बीच नदी के बाढ़ मे फंस गए।

एक व्यक्ति तो किसी तरह नदी से बाहर निकल गया लेकिन दूसरा व्यक्ति नदी में फंसा रहा। इस घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को मिलने पर उनके द्वारा रस्सी फेंक कर नदी में फंसे युवक को निकालने की नाकाम कोशिश की गई।

सूचना पर बांगो पुलिस कम्चारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर लगातार तीन घंटे तक रेस्कयु किया। सारी नाकाम कोशिशों के बाद बांगों पुलिस कर्मचारी के एक प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए नदी मे छलांग लगा दी। नदी का बहाव इतना तेज था कि प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश उस व्यक्ति के पास पहुंचने ही वाले थे की वे कुछ दूर झाड़ियों मे जा रुके। प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश के द्वारा फंसे हुए मछुआरे के जान बचाने के प्रयास के बाद फंसे हुए युवक पर भी हिम्मत आई और वह भी छलांग लगा दिया। बहते हुए व्यक्ति कों प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश व कुछ युवकों ने पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली। वही ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना की इस कोशिश की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *