बस्तर आई जी ने किया खुलासा : बीजापुर और तेलेंगाना सीमा में हुए मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सलियो में 6 नक्सली बीजापुर जिले के,

By
Advertisement

बीजापुर और तेलेंगाना सीमा में हुए मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सलियो में 6 नक्सली बीजापुर जिले के रहने वाले हैं… और ये नक्सली तेलेंगाना कमेटी में रह कर काम कर रहे थे ।।

वंही मामंले की जानकारी देते हुए बस्तर आई जी सुंदर राज पी ने बताया कि   माओवादियों के खिलाफ एंटी नक्सल ऑपरेशन में ज्वॉइंट .स्टेट कार्डिनेशन के बीच बने  तालमेल से ही वँहा के बड़े केडर्स मारे गए हैं.. और लगातार बस्तर में सुरक्षा बलों के दबाव के चलते ही माओवादी बिखरे हुए हैं और बॉडर इलाक़ो में अपना ठिकाना बनाने की जुगत में हैं ।

इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी के बाद  ग्रेहाउंड के जवानो ने ऑपरेशन किया जिसमें 7 नक्सलियो को ढेर करने में सफकता मिली हैं.. साथ ही उन्होंने कहा कि .छत्तीसगढ़, तेलेंगाना, महारष्ट्र और उड़ीसा सरकार के जवानो का लगातार   दबाव बना है…और माओवादियों को जड़ से खत्म करने के लिए योजना बनाई गई है.

वंही बस्तर आई जी ने बचे नक्सलियो को   अंतिम चेतावनी दी है और कहा कि माओवादियों के सामने सरेंडर का ही एक्मात्र रास्ता बना है अन्यथा आने वाले दिनों में ऑपरेशन को और बड़ा किया जाएगा।

सुंदरराज पी, बस्तर आईजी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *