बरियों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली बड़ी उपलब्धि, NQAS सर्टिफाइड अस्पतालों की सूची में नाम शामिल

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों NQAS [नेशनल क्वालिटी एश्योरन्स स्टेण्डराइजेशन )में क्वालिफाईड होने के बाद अब NQAS सर्टिफ़ाइड अस्पतालों की सूची में शामिल हो गया है। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० अवधेश साहू ने बताया कि NQAS सर्टिफिकेशन पी. एच सी. एवं सेक्टर बरियों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के अथक प्रयास एवं परिश्रम का परिणाम है।

डाँ अवधेश साहू ने बताया कि NQAS के अंतर्गत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता का आँकलन किया जाकर सर्टिफिकेशन दिया जाता है। इसके अंतर्गत अस्पताल के 6 अलग-अलग विभागों के सभी पैमानों का बारीकी से आंकलन करके राष्ट्रीय स्तर की टीम के द्वारा उपस्थित होकर एसेसमेंट किया जाता है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों ने 86.39% की उपलब्धि प्राप्त करके NQAS सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है।

अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ०अवधेश साहू ने बताया कि बलरामपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्मृति एक्का, सौरभ कश्यप, दिव्य किशोर आदि के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुर डॉ. रामप्रसाद तिर्की, खंड कार्यक्रम प्रबंधक मोनू सोनी के मार्गदर्शन के साथ- साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर के सभी स्टाफ एवं बरियों छेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्राम की सभी जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

NQAS सर्टिफाईड होने के बाद अस्पताल को शासन की तरफ से आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होता है तथा अस्पताल की छवि भी निखरती है। डॉ. अवधेश साहू ने बताया कि पूर्व में भी सन 2015-16 में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *