फूलटोला चंपाबा मैदान में चार दिवसीय हाकी प्रतियोगिता संपन्न बंदगांव प्रखंड में हाकी के धुरंधरों की कमी नही बस उन्हें सामने लाने की जरूरत- सुखराम उरांव रंगारंग कार्यक्रम के बीच फूलटोला चंपाबा मैदान में चार दिवसीय हाकी प्रतियोगिता संपन्न विजेता और उपविजेता तथा अन्य टीमों की विधायक ने किया पुरस्कृत

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड के चंपाबा गांव के फूलटोला मैदान में चार दिवसीय होकी प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। तत्पश्चात कुलबुरू ए टीम एवं परोमडीह गिरजा टोला ए टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया।

जिसमें विजेता टीम को विधायक सम्मानित किया। इस दौरान संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि हॉकी खेल एक अंतरराष्ट्रीय खेल है। बंदगांव प्रखंड में हाकी के धुरंधरों की कमी नही है। बस उन्हें सामने लाने की जरूरत है। हाकी के खेल बंदगांव प्रखंड में बृहद पैमाने पर खेला जाता है। यहां के खिलाड़ी हॉकी खेल में देश विदेश में भी जाकर खेल चुके हैं। यह क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं , जो कि हम लोगों के लिए एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा खेल या स्पोर्ट्स में सक्रिय रुप से भाग लेने वाले व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास दूसरों की अपेक्षा बेहतर होता है।

यह हमें जीवन में बहुत सारी आवश्यक चीजों की सीख देता है। यह हमारे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास के स्तर में विकास और शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाये रखने में मदद करता है। खेल हमें जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने और शरीर और मस्तिष्क को तनाव रहित बनाने में मदद करती है।

यह टीम सदस्यों के बीच में मित्रता की भावना को विकसित करने, एक साथ काम करने की आदत को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा आधुनिक शिक्षा प्रणाली में, शिक्षा को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बना दिया गया है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गागराई, झामुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, विवेक सिंह विक्की, मुखिया कान्हु तायसुम, गोइरा रूगु, मुंडा पोलुस मुंडा, पोलुस हससाय, निमिया नाग, सुखराम नाग, इलियास मुंडारी, जीदन नाग, मिखाएल हुनी पुरती समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *