फुटबॉल खिलाड़ियों के हरियाणा में बंधक बनाए जाने मामले में आया नया मोड़

By
Advertisement
Advertisement

एक बड़े लड़के के बहकावे में छोड़ दिए थे अकादमी
अकादमी ने लिखा रायगढ़ एसपी को पत्र ,बच्चे पूरे आजादी से और अपने मर्जी से रह रहे हैं ।

रायगढ़ । रायगढ़ के फुटबॉल खिलाड़ियों को हरियाणा में बंधक बनाए जाने वाले मामले में अब नया मोड़ आ गया है।

जाखर स्पोर्ट्स एंड डिफेंस सोसायटी मनावली,फतेहाबाद से एसपी रायगढ़ को संबोधित एक पत्र आया है,जिसमे उल्लेख किया गया है कि तुषार नाग और हरीश चंद एक बड़े लड़के के बहलाने से एकादमी बिना बताए निकल गए । अकादमी ने लिखा है कि वे उन्हें ढूंढ कर लाए और ईनके घरवालों को बताए कि इन्हे अकेले नहीं जाने देंगे ।आप आकर ले जाओ । इन्हे शत प्रतिशत स्कालर शिप पर रखा गया था।पैसे को लेकर कोई बात नहीं हुई है , न ही इन्हे बंधक या जबरदस्ती रखा गया है ।

ये बच्चे पूरी आजादी से और अपनी मर्जी से यहां रह रहे हैं। आपको बता दें कि रायगढ़ बापू नगर के दोनो बच्चो को लेकर बंधक बनाए जाने संबंधी खबर सामने आया था जिसमे अब नया मोड़ आ गया है। रायगढ़ नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि दोनो बच्चो को लेने रायगढ़ पुलिस हरियाणा गई हुई है। और उनके सकुशल वापसी होने जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *