प्रीति मांझी बनी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, जिले का बढ़ाया मान

By
Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव गांगपुर की प्रीति मांझी ने जिले का नाम  रोशन किया है। प्रीति मांझी को युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में राहुल गांधी की टीम  “इंदिरा फेलोशिप” में काम कर रही हैं और अब उनकी नियुक्ति से जिले में खुशी की लहर है।

प्रीति मांझी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं और राहुल गांधी की कोर टीम का हिस्सा मानी जाती हैं। उनकी मेहनत, लगन और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, डॉ के के ध्रुव, मनोज गुप्ता, अर्चना पोर्ते, विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी, अमोल पाठक, शंकर कंवर, संतोष ठाकुर, रियांश सोनी, रवि राय, शिवू दुबे सहित जिले के जनप्रतिनिधियों ने प्रीति मांझी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रीति मांझी की इस उपलब्धि को मरवाही क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *