प्रधानमंत्री आवास से संबंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु सम्पर्क नम्बर जारी

1 Min Read
Advertisement

बलरामपुर 03 अक्टूबर 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में वृहद लक्ष्य 45719 की प्राप्ति हुई है, जिसकी मॉनिटरिंग हेतु मुख्यमंत्री के द्वारा धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान मेगा इवेंट के दौरान जिला स्तरीय सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया। सहायता केन्द्र जिला पंचायत में स्थापित किया गया है। जिसमें प्रातः 10 बजे से शाम 5ः30 बजे तक दूरभाष के माध्यम से 7489588724, 07831-273020 में अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन 24Û7 शिकायत एवं सुझाव दर्ज करा सकते हैं। जिसका निराकरण त्वरित एवं प्राथमिकता से किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *