प्रदेश में कहा जा रहा है कि सुशासन चल रहा है बल्कि यहां पे विष्णु देव साय का कुशासन चल रहा है : संगठन सह प्रभारी जरिता लेतफलांग

3 Min Read
Advertisement

बलरामपुर राजपुर । छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संगठन सह प्रभारी जरिता लेतफलांग बलरामपुर जिले के राजपुर में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंची। कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

प्रेसवार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के संगठन सह प्रभारी जरिता लेतफलांग ने कहा कि भाजपा की सरकार से पूरा प्रदेश त्रस्त हो चुका है। चाहे हमारे किसानों, चाहे हमारे जवानों की बात हो सविधान का उल्लंघन किया जा रहा है। एससी ,एसटी, ओबीसी को शोषण किया जा रहा है। महिलाओं को भी शोषण किया जा रहा है।

पूरा प्रदेश में कहा जा रहा है कि सुशासन चल रहा है बल्कि यहां पे विष्णु देव साय का कुशासन चल रहा है। बहुत सारे मुद्दे है जिनको लेकर हम लोंगो के बीच जा रहे हैं। किसान जवान संविधान महासभा 7 जुलाई को रायपुर में आयोजित होने जा रहा है। महासभा में सचिन पायलट, खड़गे, वेणु गोपाल उपस्थिति होंगे। महासभा में सभी को आमंत्रित किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के.पी. सिंहदेव ने कहा कि राजपुर ब्लॉक के ग्राम भेस्की में पहाड़ी कोरवा की ज़मीन को भू-माफियाओं के द्वारा हड़पी गई है, क्योंकि वो भाजपा कार्यकता हैं इसलिए प्रशासन सहयोग कर रही हैं। अंबिकापुर से पस्ता और बलरामपुर से रामानुजगंज तक एनएच 343 की हालत बहुत खराब हैं।

जबकि सड़क रिपेयरिंग के लिए दस करोड़ रुपए आया हुआ था, सड़क मरमत के नाम पर खानापूर्ति की गई। शंकरगढ़ व कुसमी में खाद बीज की समस्या हैं साथ ही पूर्व से ही किसानों के नाम कर्ज हैं जिसमें भाजपा का हाथ हैं, किसानों को नकली खाद बीज मिल रही हैं किसानों के नाम पर बैंक में कर्ज है कर्ज को माफ किया जाए। इस सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस 7 जुलाई के बाद धरना दर्शन करेगी।

प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, डॉ. अजय तिर्की, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, विजय पैकरा, सुरेश सोनी, लालसाय मिंज, सुदामा राजवाड़े, पूरनचंद जायसवाल, नीरज तिवारी, अशोक सिंह, हीरा लाल यादव, सत्यनारायण अग्रवाल सहित काफी संख्या में जिले के युवक कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *