प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले मे सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,

3 Min Read

आरोपी के कब्जे से 40 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन किया गया जप्त

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी अवैध नशीले इंजेक्शन की तस्करी का मामला हुआ था दर्ज

आरोपी के कब्जे से जप्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल कीमती लगभग 40000/- रुपये किया गया बरामद

आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन सहित कुल 02 नग सिरिंज एवं 02 नग निडील किया गया जप्त

अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध सरगुजा पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी

सरगुजा पुलिस द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के दिनांक 29/11/24 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग भगवानपुर शराब भट्टी रोड़ मे रोड़ किनारे पीपल पेड़ के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो अपने पीठ मे काले रंग का पिट्ठू बैग टांगा था,

उक्त युवक मौक़े पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम कों देखकर बड़ी तेजी से अपने कब्जे मे रखे बैग कों लेकर झाड़ियों मे छुपने का प्रयास करने लगा, उक्त व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध होने संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम शैलेन्द्र सिंह उर्फ़ रेम्बो उम्र 30 वर्ष साकिन गांधीनगर हनुमान मंदिर के पास थाना गांधीनगर का होना बताया,

आरोपी से लुकने छिपने का कारण पूछने पर संतोषप्रद जवाब नही दिया गया, जो पुलिस टीम द्वारा उक्त संदेही के कब्जे मे रखे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग मे रखे कुल 40 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन मात्रा 80 एम.एल. , 02 नग सिरिंज, एवं 02 नग निडील जप्त किया गया,

आरोपी से जप्त नारकोटिक्स युक्त प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया एवं सदर धारा का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 706/24 धारा 22 (सी) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी आदतन किस्म का हैं, आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी अवैध नशीले इंजेक्शन की तस्करी का मामला दर्ज हुआ था।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक ललन प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक मुकेश गुप्ता, महिला आरक्षक प्रिया रानी, आरक्षक पवन यादव, ऋषभ सिंह सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *