पेंड्रा किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता उत्तम वासुदेव के नेतृत्व में नवागांव सोसाइटी धान खरीदी केंद्र में विशाल चक्काजाम, प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान

2 Min Read

नवागांव सोसाइटी धान खरीदी केंद्र में आज उस समय भारी आक्रोश देखने को मिला, जब टोकन कटने के बावजूद कई किसानों को धान बेचने हेतु गेट पास उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। लगातार हो रही इस लापरवाही और अनदेखी से क्षुब्ध किसानों ने कांग्रेस नेता उत्तम वासुदेव के नेतृत्व में वृहद चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों ने बताया कि जिन किसानों का टोकन कट चुका था और जिनकी खरीदी की जानी थी, उन्हें गेट पास जारी न होने से भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए कांग्रेस नेता उत्तम वासुदेव तुरंत किसानों के बीच पहुँचे और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ किसानों की आवाज उठाई।

कृषकों के न्यायोचित अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु किए गए इस शांतिपूर्ण चक्काजाम ने प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा तैयार किया तथा धान खरीदी की व्यवस्था को पुनः सुचारू रूप से संचालित करने हेतु त्वरित आदेश जारी किए। साथ ही ज़िले में धान खरीदी कार्य की पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त दिशानिर्देश लागू किए गए।

किसानों ने कांग्रेस नेता उत्तम वासुदेव के सक्रिय सहयोग, त्वरित पहल और उनके संघर्षपूर्ण प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि वासुदेव जी की तत्परता के कारण ही उनकी समस्या का तात्कालिक समाधान संभव हो सका।

कांग्रेस नेता उत्तम वासुदेव ने कहा कि किसानों के हक़ पर किसी भी प्रकार का आंच नहीं आने दिया जाएगा और धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सरल बनाना प्रशासन की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने आगे भी किसानों के हितों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *