पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर राजपुर व बरियों में मनाया गया सुशासन दिवस

2 Min Read

राजपुर/बरियों।बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक छह व बरियों में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन कर उन्हें श्रद्धाजंली अर्पित की। इस अवसर पर बरियों भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल छोटू सहित स्थानीय जनप्रतिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल छोटू ने सभी को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास में उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ने एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर एक वर्ष में किए गए कार्यों के बारे में बताया है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। धान का जो दो साल का बोनस बचा था उसको भी दे दिया गया आज किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत माताओं-बहनों के खाते में हर माह एक-एक हजार रूपए पहुंच रहा है, यह सब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हो रहा है।

इस दौरान रवि टेकाम, सुनील जायसवाल, भजन राम, अनिल जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, नरेंद्र जायसवाल, मुरारी श्रीवास्तव, रामकरण चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता, गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *